बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, आम आदमी पार्टी के तरफ से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का बहिष्कार किया जाता है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के द्वारा आम आदमी पार्टी की अधिकृत प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के साथ दुर्व्यवहार कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का काम करते हुए, पार्टी को नक्सली जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के द्वारा ऐसा पहले भी प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग चावला के साथ भी किया गया था, ऐसी हरकत उनके द्वारा बार-बार की जा रही है। सार्वजनिक मंच पर, न्यूज डिबेट पर ऐसा किया जा रहा है, इसके चलते आम आदमी पार्टी में यह निर्णय लिया है कि, जिस मंच पर, न्यूज चैनल पर में कम पढ़े लिखे, भाजपा नेता सुशांत शुक्ला आयेंगे, तो वहां आम आदमी पार्टी के तरफ से कोई भी शामिल नहीं होगा।जिस घटिया स्तर के भाषा का इस्तेमाल करने वाले वो नेता है, वो हम पढ़े लिखे लोगों का स्तर नहीं हो सकता। हमें सिर्फ देश की सेवा करना आता है और इस तरह की गंदी राजनीति करना हमारे स्तर का काम नहीं है। सुशांत शुक्ला इस कृत्य के लिए सार्वजनिक मंच पर आकर आम आदमी पार्टी से माफ़ी मांगे।