डीईओ रजनीश सड़क दुघर्टना में बाल -बाल बचें।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर संभाग के गौरेला -पेंड्रा -मरवाही के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में डीईओ रजनीश तिवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि कार में मौजूद उनकी पत्नी सुरक्षित है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के डीईओ रजनीश तिवारी खुद ही कार ड्राइवर कर रहे थे, मंगला चौक के पास उनकी कार एक्सीवेटर वाहन से टकरा गई। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। कार में उनकी पत्नी भी सवार थी, जो हादसे में सुरक्षित बताई जा रही है‌। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं डीईओ रजनीश तिवारी ने सर्वव्यापी से चर्चा कर बताया कि वह और उनकी पत्नी सुरक्षित है,हल्की चोटें लगी है ,एक दो दिन आराम करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!