विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली विकास खंड के ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य बी.आर. भोई, कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र विशाल एवं पूर्णिमा प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तोषगांव के सरपंच मोहित रौतिया तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विद्याभूषण सतपथी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के कुल 40 पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह पहल विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्पद रही।कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मीकांत पात्र के साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों – मोहन महापात्र, निलेश साण्ड, नितेश साण्ड, आशा मांझी, रितिका दीप, रेशमा मांझी, ललिता राणा सहित अनेक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल हुए।विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की इस पहल को अनुकरणीय बताया।