कलेक्टर ने नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया निरीक्षण।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/( सर्वव्यापी)

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गुरूकुल परिसर गौरेला के सामने नवनिर्मित सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मीटिंग हॉल में बैठक क्षमता, वीआईपी एवं अधिकारियों के कमरे, किचन, शौचालय, प्रवेश द्वार, कैंपस, पार्किंग आदि का अवलोकन किया और फर्नीचर एवं आवश्यक उपकरणों आदि की जानकारी ली। उन्होंने कमियों को पूर्ण करने के निर्देश एसडीओ लोक निर्माण विभाग को दिए।

नए सर्किट हाउस का निर्माण 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 906.97 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया है। इसमें 2 वीआईपी सूट, 4 कमरे और एक बड़ा मल्टी एक्टीविटी हॉल सहित किचन, लाउंज आदि का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेंद्र साहू उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!