कलार महासभा परिक्षेत्र सरायपाली की क्षेत्रीय सभा संपन्न, समाजिक सहभागिता पर दिया गया जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलार महासभा परिक्षेत्र सरायपाली की बहुप्रतीक्षित क्षेत्रीय सभा का आयोजन रविवार को आशीर्वाद विद्या मंदिर, सरायपाली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष सीता टंकेश्वर जायसवाल ने की, वहीं संचालन की जिम्मेदारी टंकेश्वर जायसवाल ने निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राधेश्याम डडसेना को सभापति नियुक्त किया गया।सभा की शुरुआत समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु और माता बहादुर कलारिन के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना से की गई।सभा में समाज के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें युवाओं और महिलाओं की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तय किए गए।पूर्व अध्यक्ष चक्रधर डडसेना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने पुत्र-पुत्रियों को समाज के भीतर ही वैवाहिक रिश्तों हेतु प्रेरित करें।”भरत डडसेना ने अपने वक्तव्य में सामाजिक एकता और समरसता पर बल दिया।इस अवसर पर रसिक जायसवाल को सर्वसम्मति से सरायपाली शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।साथ ही मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण (शिक्षादूत) 2024-25 प्राप्त करने वाले शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना का समाज की ओर से पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य स्वजातीय जन शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से –राधेश्याम डडसेना (संरक्षक), चक्रधर डडसेना (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. अंगद डडसेना (सचिव), अरुण जायसवाल (उपाध्यक्ष), मोंगरा डडसेना, संजय डडसेना, राजेंद्र जायसवाल, भरत लाल डडसेना, विजय जायसवाल, शिवा जायसवाल (पतेरापली), हरदयाल डडसेना (झिलमिला), चंद्रहास जायसवाल (घेंसपाली), नोहर लाल डडसेना (परसकोल), विष्णुराम जायसवाल (परसकोल), गजबंधु जायसवाल, पवन डडसेना (पतेरापाली), विमल जायसवाल, राजेश कुमार डडसेना (तिहारीपाली), रामकुमार डडसेना, शंकर लाल जायसवाल, देवनारायण जायसवाल, हेतराम जायसवाल, प्रेमलाल जायसवाल (पैकिन), बोधराम डडसेना (तिहारीपाली), ईश्वर प्रसाद जायसवाल सहित महिला कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।सभा का समापन सामूहिक संकल्प और समाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। सभी ने समाज के विकास में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!