निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 05 का जनता कह रही हैं, भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेंगे

Share Now

बिलासपुर/ के.एस.ठाकुर/ कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम में चुनावी बिगुल बज चुका है और यहां पर सभी वार्डों में प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है, महापौर के साथ ही वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डों की जनता के पास पहुंच रहे हैं और जनता प्रत्याशियों का आरती उतारकर स्वागत सत्कार करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में सर्वव्यापी टीम ने बिलासपुर के वार्ड 05 की चुनावी मुद्दे को लेकर आम जनता से चर्चा किया तो वार्डवासियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने तिफरा की नगर पंचायत, पालिका बनाया और फिर छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है इसलिए हम भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की दिशा में अपना बहुमूल्य वोट देंगे। वहीं वार्डवासी मीना तिवारी का कहना है कि वार्ड का पार्षद यहां की समस्याओं का समाधान करने वाला होना चाहिए। ऐसे पार्षद का चुनाव करेंगे, जो वार्ड में बिजली, पानी, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं पर ध्यान दे। महीने में एक या दो बार वार्ड में जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुने। वोट देना हमारा मौलिक अधिकार है, क्योंकि एक वोट से ही सरकार बनती है और एक वोट से ही सरकार गिरा सकती है। हम जागरूक होंगे, तभी दूसरों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में बीते पांच साल में हमने अपने पार्षद गायत्री साहू को नहीं पहचानते हैं बल्कि उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू कभी कभार वार्ड में दिखाई देते थे , निश्चित रूप से वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल में कोई भी संतुष्ट भरे कार्य बीते पांच साल में देखने को नहीं मिली है। वार्डवासी विजयलक्ष्मी वर्मा ने कहा की हमें काम करने वाला पार्षद चाहिए, जो वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुलझा सके, वर्तमान में वार्ड 05 में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है, इसमें सुधार करने की जरूरत है, सड़क और नालियों की साफ सफाई रेगुलर होते रहना चाहिए। इसके साथ ही कुछ बिजली खंभों में लाइट खराब हो गए हैं, उनमें सुधार करने की जरूरत है। इन्होंने कहा कि भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है ,वह और उसका पूरा परिवार तिफरा के आर्या कालोनी में रहते हैं , व्यवसाय के लिए हर कोई बाहर रहते हैं तो क्या उसे बाहरी कहना उचित होगा,इसका तरह का आरोप लगाना निश्चित रूप से गलत है। इस वार्ड को थोड़ा सुधार की जरूरत है, ऐसे में जो भी पार्षद बनेंगे, उन्हें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। पब्लिक के साथ उनका व्यवहार मिलनसार होना चाहिए‌। वार्ड के रहवासी सुरेश जायसवाल ने कहा कि बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा मुख्य है । वहीं तिफरा का यह वार्ड नशाखोरी का अड्डा बन चुका है, और चारों ओर अवैध शराब, गांजा तस्करी की जा रही है। इस ओर वर्तमान पार्षद गायत्री साहू ने कोई ध्यान नहीं दे सके। निश्चित रूप से राजेश त्रिवेदी यहां का पार्षद,नगर पालिका उपाध्यक्ष रहते हुए वार्ड का भरपूर विकास किया है, इसमें दोमत की बात नहीं है। वार्ड की रहवासी अबिका यादव का कहना है कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है, हमें महतारी वंदन देकर सम्मान दे रही है और हमें अपने घरों का मुखिया होने का गर्व महसूस कराया है, इसलिए हम भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देंगे और तिफरा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी को विजयी दिलाएंगे। धनदास मानिकपुरी कहते हैं कि आज जनता के पास नेता पहुंच रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विकास को मज़ाक बना दिया है, भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का निर्माण भाजपा ने किया है तो हम भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जताएंगे। वहीं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एस एल पटेल का कहना है कि पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने अपनी चुनावी वादे को पूरा नहीं किए और आवासीय पट्टा देने का वादा पूरा नहीं किए , जबकि भाजपा इस बार आवासीय पट्टा देने की घोषणा की है, इसलिए हम भाजपा का साथ देंगे। कुल मिलाकर वर्तमान पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को जनता भी नकारने में लगे हुए हैं , जिससे भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी का पल्ला भारी पड़ रहे हैं। देखना है कि चुनाव परिणाम में कौन भारी पड़ते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!