कांग्रेसी पार्षद को घेर रहे यह पोस्टर अभियान।

Share Now

बिलासपुर/भागवत प्रसाद/सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और प्रत्याशियों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौड़ निरंतर चल रहा है,इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल में वर्तमान कांग्रेस पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को विपक्ष के साथ ही अब जनता भी घेरने में लगी हुई है और तिफरा नगर के साथ ही शहर के विभिन्न सोशल मीडिया पर गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू का एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को बीते पांच साल में किए चुनावी घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाने के साथ ही बेजाकब्जा धारियों को आवासीय पट्टा नहीं मिलने का जिक्र करते हुए ” क्या आपको आपका पट्टा मिला, ना पट्टा दिस, ना दिस पानी, ना पुलिया बनाईस,ना बनाईस नाली, गायत्री लक्ष्मीनाथ के यही हे चिन्हानी” उक्त शब्दों के साथ यह पोस्टर खूब वायरल किए जा रहे हैं। जिससे माना जा रहा है कि इस बार उक्त वार्ड में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को जनता का समर्थन मिलेगा क्योंकि जो पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं, उससे जनता पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं। बहरहाल उक्त पोस्टर को लेकर गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू से चर्चा करने का प्रयास किया गया परंतु उनसे चर्चा नहीं हो पाई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!