उपमुख्यमंत्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली व बागबाहरा के दौरे पर, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 27 जुलाई 2025 को महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे नया रायपुर, अटल नगर से सरायपाली के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 12:00 बजे वे सरायपाली स्थित घंटेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जहां वे अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे।

इसी स्थान पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।दोपहर 1:30 बजे उपमुख्यमंत्री साव सरायपाली की नई मंडी प्रांगण में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे दोपहर 3:00 बजे बागबाहरा के लिए रवाना होंगे।सायं 4:30 बजे वे बागबाहरा की कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित अटल परिसर लोकार्पण और विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे सायं 5:30 बजे बागबाहरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपमुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!