वार्ड और गोकने नाला का होगा सर्वाधिक विकास – राजेश।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान राजेश त्रिवेदी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में ही गोकने नाला का नवनिर्माण किया गया था, जिसके कारण लोगों को बाढ़ से निजात मिली है और भाजपा का महापौर और मैं चुनाव जीतता हूं तो एक हजार मीटर शेष बचे गोकने नाला का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण वार्ड का सर्वाधिक विकास किया जाएगा। बताते चलें कि राजेश त्रिवेदी तिफरा में 35 वर्षो से राजनीतिक, सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं। तिफरा के आर्या कालोनी निवासी राजेश त्रिवेदी तिफरा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित होकर उन्होंने इस वार्ड का सर्वाधिक विकास किया है , जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए राजेश त्रिवेदी ने कहा कि इस वार्ड के तमाम बेजाकब्जा धारियों को आवासीय पट्टा, पक्की नाला, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, गोकने नाला का निर्माण कार्य अतिशीघ्र किया जायेगा। इस वार्ड में भगत सिंह आजाद नगर, यादव नगर, उड़िया मोहल्ला, महाराणा प्रताप नगर, आरके रेसीडेंसी,कुंदरापारा, यदुनंदन नगर, बाजार चौक आदि क्षेत्रों में राजेश त्रिवेदी ने जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!