जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने संस्था प्रमुखों को भेजा नोटिस।

Share Now

सक्ती (सर्वव्यापी)। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना है । इस संबंध में जिला सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत जिला सक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के द्वारा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने निर्देश दिए गए थे किंतु जिले के संस्था प्रमुखों की उदासीनता के कारण जिले का अपार आईडी में स्थिति अच्छी नहीं है, जिस पर उच्च कार्यालय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को बार बार सुझाव एवं निर्देश के बाद भी आशानुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हो रहा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा ने अपार आईडी जेनरेशन में संस्था प्रमुखों के उदासीन रवैय्ये के कारण जिले के 155 शासकीय शालाओं के प्रधान पाठक / प्राचार्य एवं 120अशासकीय शालाओं के प्रबंधकों /संस्था प्रधानों कुल 275 को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए 10 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है । कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में शासकीय शालाओं के प्राचार्य /प्रधान पाठकों की माह फरवरी की वेतन रोकने एवं अशासकीय शालाओं की मान्यता समाप्त करने स्पष्टीकरण जारी किया है। संबंधितों को कार्यपूर्ण करते हुए अपना स्पष्टीकरण अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जमा करने कहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!