बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
जनपद पंचायत सदस्य के रुप में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य करते हुए युवा कांग्रेस नेता शिवेंद्र प्रताप कौशिक अब जिला पंचायत सदस्य के रुप में चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं और इनकी कार्य सेवा भावना को देखते हुए इन्हें जनता का जोरदार समर्थन मिल रहा है। जिससे लगता है कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगोई निवासी राधेश्याम कौशिक के ज्येष्ठ सुपुत्र शिवेंद्र प्रताप कौशिक जिला पंचायत सदस्य आसानी से निर्वाचित हो जाएंगे और फिर अपने निर्वाचन क्षेत्र जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खपरी के अंतर्गत शामिल तमाम पंचायतों और ग्रामों का सर्वाधिक विकास करेंगे। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खपरी के कांग्रेस समर्थित युवा प्रत्याशी शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायत देवरीखुर्द, भिलौनी, टिहुलाडीह, चोरमा, खपरी,नगोई, मोढ़े, अरईबंद, बीजा, ढनढन, विचारपुर, कुंआ, लिदरी, जरेली, गुनसरी, जरौंधा, दैजा, कपसियाकला, खम्हरिया,घोंघाडीह, समडील, काठाकोनी, खैरी, केकती ,बेलटुकरी,बिनौरी, राजपुर, खजुरी नवागांव, चितावर, पेंड्री, मोंछ, चनाडोंगरी, भकुर्रा नवापारा, पंचबहरा,टांडा आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए । जहां पर इनका जनता ने आरती उतारकर स्वागत किया बल्कि इन्हें भारी मदों से विजयी बनाने की समर्थन भी किया है।