कांग्रेस पार्षद गायत्री की सूची झूठ का पुलिंदा…

Share Now

बिलासपुर/ जगदीश प्रसाद पाण्डेय/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम में इन दिनों बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में शामिल वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल वार्ड के वर्तमान पार्षद और कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा अपने पांच साल में किए गए विकास निर्माण कार्यों की एक सूची बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है,जिसे जनता झूठ का पुलिंदा मान रहे हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि वर्तमान कांग्रेस पार्षद और प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा सोशल मीडिया पर अपने पांच साल कार्यकाल में जो भी सूची वायरल जारी किए हैं, उसमें अधिकांश सूची कोरा झूठ है क्योंकि गोकने नाला के दोनों ओर अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और इस नाले के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि यहां पर पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है और वही तिफरा हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण की बात स्वीकार की है,जिसे वार्ड के एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन पत्र सौंप कर मांग किया था। जिस नगर निगम जोन दो को सामाजिक कार्यकर्ता का पत्र का उल्लेख करते हुए हाईस्कूल से प्रस्ताव मांगा गया था और यहां के सेवानिवृत्त प्राचार्य मृदुला त्रिपाठी भलि भांति जानते हैं। इनके अलावा वार्ड वासियों का कहना है कि गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल विकास निर्माण कार्य की सूची में अधिकांश कार्य अब तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस तरह से इनका उक्त सूची झूठ का पुलिंदा से कम नहीं लग रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!