महिला आयोग के सदस्यों पर निर्वाचन आयोग क्यों नहीं कर रहा कार्रवाई।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मी बढ़ गई है। प्रचार प्रसार के साथ ही पार्टियां अब प्रत्याशियों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप और निर्वाचन आयोग से शिकायतें भी करने लगी है। कांग्रेस ने पहले भाजपा मेयर उम्मीदवार की जाति को लेकर शिकायत की और बसपा कैंडिडेट ने तो हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी है। अब भाजपा ने भी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी की भाभी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।राज्य की संवैधानिक पद पर होने के बाद भी पद का दुरूपयोग कर किसी दल विशेष का प्रचार करने के मामले में भाजपा ने अपनी शिकायत जिला निर्वाचन आयोग से की है भाजपा का आरोप है छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद रहते हुए भी किरणमयी नायक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में खुलकर काम कर रही हैं और नगर पालिका निगम बिलासपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। बीजेपी इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस बात की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। भाजपा महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराया है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक ने भाजपा की शिकायत को तथ्यहीन आरोप बताया है, उन्होंने मीडिया के सामने कहा है की वे अपनी परिवारिक जिम्मेदारी निभा रही है ,वे अपने पति का इलाज करा रही है ,उन्हें मेजर हार्ट अटैक हुआ था, उनके देवर प्रमोद नायक कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी है, इसलिए उनके घर का देख रेख कर रही है,परिवार का मैनेजमेंट सम्भाल रही है, भोजन, आने जाने की व्यवस्था ,बच्चो की देखभाल कर रही है तो इसमें कौन सा आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस का गमछा पहनी है और न ही प्रचार किया है, भाजपा को कुछ मिल नही रहा है तो अब शिकायत करने लग गए। स्कूटनी के दिन उनके पति विनोद नायक जरूर निर्वाचन गए थे ,एक अधिवक्ता के रूप में ,चूंकि विनोद नायक की तबियत अच्छी नही है इसलिए उनके देखरेख के लिए उनके साथ मै गई थी पर किसी आफिस में जाना किसी आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हो सकता है? वकालत नामा विनोद नायक का था।किरणमयी नायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी की दो नेत्री लक्ष्मी वर्मा और सरला कोसरिया जो दोनों महिला आयोग के सदस्य है और भाजपा के संगठन से जुड़े हुए है। लक्ष्मी वर्मा महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में जिला प्रभारी है और सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष है ,वे दोनो लगातार भाजपा के संगठन के कार्यक्रमो में शामिल हो रही है ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ मंच शेयर कर रही है और अपनी राजनीतिक गतिविधियों को सोशल मीडिया ,फेस बुक पर प्रसारित प्रचारित कर रही है ,इन पर भाजपा ने क्या कार्यवाही की है ,क्यो कार्यवाही नही करना चाहती कानून का दोहरा मापदण्ड कैसे होगा ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!