सिंघनपुर सरपंच के लिए अनिता बनी पहली पसंद।

Share Now

सारंगढ़ -बिलाईगढ़/ ब्यूरो चीफ/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्थानीय निकाय चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनावी रंग में डूबे हुए हैं। इसी रंग में सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सिंघनपुर (अ) के सरपंच पद पर दर्जनों भर प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन यहां की मतदाता एम ए डिग्री धारी अनिता संजय निराला पहली पसंद बनी हुई है और सरपंच पद पर इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। सिंघनपुर (अ) की शिक्षित महिला सरपंच प्रत्याशी अनिता संजय निराला को लेकर मतदाताओं का कहना है कि गांव की बहू अनिता प्रारंभ से ही समाजसेवी के रुप में हम लोगों के बीच में जानी जाती है और इनकी सरलता,सकुशल व्यवहार के साथ ही शिक्षित प्रत्याशी को सरपंच बनाए जाने से न केवल गांव का विकास होगा बल्कि गांव के शिक्षित लोगों को शिक्षा और रोजगार मिलने की उम्मीद है। वहीं अनिता संजय निराला ने सर्वव्यापी से चर्चा करते हुए कहा कि वह गांव का सर्वाधिक विकास कराने के साथ ही यहां की शिक्षित बेटी,बहू को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेंगी और सिंघनपुर (अ) को जिले का आदर्श और स्वच्छ पंचायत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। मतदाताओं ने चाहा तो निश्चित रूप से वह सरपंच बनेगी और गांव को छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की जिम्मेदारी मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!