बिलासपुर/ के.एस.ठाकुर /, कार्यकारी संपादक/ सर्वव्यापी/ बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल में पार्षद का पद का चुनाव प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव बन चुका है । जिसके लिए कांग्रेस -भाजपा के नेता एक दूसरे पार्टी के खिलाफ खुलकर आरोप – प्रत्यारोप लगा रहे हैं , जो चुनाव का एक महत्वपूर्ण विषय माना जाता है लेकिन वर्तमान पार्षद और कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने तिफरा के गोकने नाला के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने की बात की है,वह पूरी तरह से झूठ साबित हो चुकी है क्योंकि इस नाले की दोनों ओर की सड़क पूरी तरह से जर्जर है तो नाला पूरी तरह जलकुंभी से समाया हुआ है और नाले की दोनों सड़क में स्ट्रीट लाइट की बात दूर बिजली का एक खंभा भी नहीं लगाएं गए हैं और गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा अपने पांच साल में किए गए विकास निर्माण कार्यों को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान सूची बांट रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिसमें गोकने नाला के दोनों ओर सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की बात का उल्लेख किया गया है,जो सड़क और नाले का जायजा लेने और तस्वीर देखकर साफ और स्पष्ट हो रहा है कि इस गोकने नाला में एक रुपये का विकास निर्माण कार्य नहीं किए गए हैं लेकिन पता नहीं क्यों इस नाले का विकास और स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने उल्लेख करके खुद को जनता के सामने क्या साबित करना चाहा है भगवान ही जाने..?