भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

सरायपाली नगर सहित आसपास के अंचल में आज रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन और सजीव रिश्ते का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। रक्षाबंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि भाई की आत्मा पर मर्यादा का तिलक और भाई-बहन के बीच आध्यात्मिक प्रेम का सजीव प्रदर्शन है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा, सहयोग और साथ निभाने की प्रतिज्ञा करते हैं। पर्व के अवसर पर नगर और ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन मनाया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!