तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले के हल्दीमुंडा गांव में सिंचाई परियोजना के तहत 49 साल पहले नहर निर्माण की शुरुआत की गई थी। उस समय 29 लाख रुपए की लागत से इसे पूरा होना था, लेकिन जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही के कारण यह योजना आज तक अधूरी पड़ी रही।विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीते सप्ताह जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में जब मुख्यमंत्री ने इस मामले की जानकारी ली, तो सीधे-सादे माने जाने वाले विष्णु देव साय ने विभागीय अधिकारियों पर जमकर नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस लंबे समय से लंबित कार्य को अब किसी भी हालत में पूरा किया जाए।विभाग अब इस नहर निर्माण को लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से पूरा करने की तैयारी में जुट गया है। परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा और दशकों से टल रहा सपना साकार होगा।