जेलों में मनाई गई रक्षाबंधन।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में रक्षाबंधन का पर्व समारोह पूर्वक तथा शालीनता से मनाया गया। कुल 7579 बंदियों को उनकी 19401 बहनों द्वारा जेल में आकर राखी बांधी गई। इस अवसर पर बंदियों को स्पेशल भोजन भी दिया गया। केंद्रीय जेल, बिलासपुर में राखी बांधने वाली प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में एक पौधा प्रदान किया गया। रायपुर संभाग की जेलों में 1936 बंदियों को 4069 बहनों ने, दुर्ग संभाग की जेलों में 1634 बंदियों को 6174 बहनों ने, बिलासपुर संभाग की जेलों में 2419 बंदियों को 6585 बहनों ने, सरगुजा संभाग संभाग की जेलों में 931 बंदियों को 1577 बहनों ने तथा बस्तर संभाग की जेलों में 659 बंदियों को 996 बहनों ने राखी बांधी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!