400 परिवारों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

रेलवे की कार्यवाही से प्रभावित कोचिंग डिपो/बिलासपुर के लगभग 400 परिवारों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक से मुलाक़ात कर अपनी समस्या साझा की।रेलवे द्वारा प्रस्तावित नए R.O.R. लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत इन परिवारों के मकान तोड़े जाने की सूचना मिलने से सभी बेहद चिंतित और परेशान थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने उनकी पीड़ा और भावनाओं को समझते हुए, संय स्थानों में रहने की व्यवस्था करबे हेतु कलेक्टर बिलासपुर से चर्चा कर DRM रेलवे बिलासपुर से सीधे चर्चा करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया साथ ही चर्चा के दौरान कार्यवाही पर कुछ समय का मोहलत दिलाने का आग्रह किया, ताकि प्रभावित परिवारों को अचानक बेघर न होना पड़े। साथ ही, इन परिवारों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। कौशिक ने प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल और संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!