विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 11 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद जिले में रहेंगे।प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 03:05 बजे खेलभांठा मैदान हैलीपेड, सारंगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) से ग्राम दुर्गापाली के लिए रवाना होंगे।वे शाम 03:45 बजे रोहिना हेलीपेड, बसना पहुंचेंगे और 03:50 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, दुर्गापाली में आयोजित एक पेड़ माँ के नाम सिंदूर पार्क एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे कार्यक्रम स्थल से रोहिना हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और 05:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।