तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
मुंगेली जिले के ग्राम निरजाम में प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष सावनाही रामायण का आयोजन किया गया। सावनाही रामायण में रामायण मंडली के द्वारा भगवान की कथा का नियमित श्रवण पान कराए। भोजली के पावन पर्व में सावनाही रामायण का विधिवत पूजा अर्चना हवन कर सम्पन्न किया। तत्पश्चात पूरे ग्राम के भोजली को शिव मंदिर में इकठ्ठा कर महामाया, खुरपाट चौक, ठाकुरदेव चौक, महावीर चौक, गौटिया के बाड़ा होते हुए बीच बस्ती में स्थित डबरी तालाब में भोजली विसर्जन किया गया। डबरी तालाब में भोजली विसर्जन कर सभी शिव जी,महामाया, काली माई, हनुमान जी भोजली चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। छोटे – बड़े सभी को भोजली देकर शिष्टाचार किया। ग्राम निरजाम में प्रत्येक वर्ष भोजली त्यौहार को समस्त ग्रामवासी मिलकर भव्य रूप से मनाते हैं।