भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की गूंज बोस्टन में – छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत NCSL लेजिस्लेटिव समिट में हुए शामिल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, डॉ. चरणदास महंत, इन दिनों अपने विधायक साथियों के साथ अमेरिका के बोस्टन शहर की यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा करने का एक गौरवपूर्ण अवसर है।

एक ऐतिहासिक पहल के तहत NLC भारत ने देश के 24 राज्यों और 21 राजनीतिक दलों के विधायकों को एकजुट कर NCSL लेजिस्लेटिव समिट में भागीदारी सुनिश्चित की है। इस सम्मेलन का उद्देश्य सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाना, बेहतर शासन के लिए सार्थक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और वैश्विक लोकतांत्रिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।

डॉ. महंत ने कहा कि यह अवसर न केवल भारत की लोकतांत्रिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का है, बल्कि विभिन्न देशों से अच्छे शासन के नवाचारों और नीतिगत अनुभवों को सीखने का भी है, जिससे राज्य और देश की जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!