रवि गोयल/जांजगीर चांपा/सक्ती,,
सक्ती जिले मे एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और फिर पूरे गांव में घसीटते हुए 3 घंटे तक बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।*पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप*पूरे मामले में डभरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगे है मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ करीब 17 से 18 लोग जिसमें घर की महिलाएं भी शामिल थी सभी ने मिलकर उसके पति को जबरन घर से उठा ले गए और नग्न कर मार मार के उसकी हत्या कर दी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भाग निकली वहीं 108 एम्बुलेंस को भी बुलाया था मगर वो भी आरोपियों के डर से शव को हाथ लगाए बगैर लौट गए मृतक की पत्नी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के हिसाब से एफआईआर दर्ज की है जिसमें आरोपियों द्वारा घटना में शामिल अपने घर की महिलाओं के नाम न डालने को कहा था और पुलिस ने एफआईआर में महिला आरोपियों के नाम नहीं डाले वही मृतक की पत्नी बताया कि घटना के बाद वो खुद तुरंत थाने पहुंची थी मगर उसे घंटों तक पुलिस की मदद नहीं मिली और उसकी पति की जान नहीं बचाई जा सकीवारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज 9 लोगों पीला दास महंत,रोहित दास महंत,सुफल दास महंत,चमरू दास महंत,कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत,कमल दास महंत,दुर्जन दास महंत,सुनील दास महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है,