तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
ज़िला पंचायत बिलासपुर के एक समारोह में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण इस बार चर्चा में है, लेकिन पौधे से ज़्यादा चर्चा फोटो और नाम की हो रही है।समारोह में ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल खुद गड्ढे में पौधा रोपते दिखाई दिए। पौधे की ऊपरी टहनी को ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने थाम रखा था और तभी कैमरे की क्लिक-क्लिक शुरू हो गई।मज़े की बात ये कि इस पौधे के साथ लगे बोर्ड पर साफ़ लिखा था ,” राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष, ज़िला पंचायत बिलासपुर” यानि पौधा लगाने का श्रेय सीधे अध्यक्ष जी के खाते में, जबकि तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि मेहनत किसी और की है।लोग कह रहे हैं, “यहाँ पौधे से ज़्यादा जोर सेल्फी और नाम पर है, असल काम तो फोटो में पोज़ देने तक ही सिमट गया।”सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्या ये पेड़ भी सिर्फ़ नाम और फोटो के सहारे पनपेगा, या सच में जड़ें जमाएगा?