विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की संध्या को नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से चर्चा की है।
बताया जा रहा है कि राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि इस विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं कुछ विभागों में फेरबदल भी संभव है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह विस्तार सत्तारूढ़ दल के लिए एक राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।