विकास नंद/सर्वव्यापी/
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाटसेन्द्री स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया। उच्च प्राथमिक एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ, सरपंच तरुण कुमार पटेल, सचिव रामकुमार पटेल, प्राचार्य साखीराम पटेल, प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल एवं चंद्रशेखर पटेल, संदीप कुमार भोई, सविता पटेल और राजेन्द्रकुमार निर्मलकर उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति गीत गाए और नारों से वातावरण को गूंजा दिया। यात्रा के दौरान गांव का भ्रमण कर लोगों को आजादी के महत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।