तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
सेजस गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल बिलासपुर में आजादी की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आदित्य यादव, विधायक प्रतिनिधि की मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्कूल प्रांगण में फहराया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शाला विकास एवं प्रबंध समिति के विनयमोहन तिवारी, सन्नी केसरी (सांसद प्रतिनिधि) अश्विनी सहगल, प्रार्थना खंडेलवाल, बिन्दा कश्यप मौजूद रहे । संस्था की प्राचार्य डॉ.चंदना पाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का आशय यह नही है कि हम मानवीय मूल्यों एवं नैतिक जिम्मेदारी से मुक्त हो गये बल्कि हमे अनुशासन व संयम में रहकर सामाजिक जीवन का पालन करना चाहिए। शालेय बच्चों द्वारा विजयलक्ष्मी समूह ने देशभक्ति गीत में नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी वही एकल नृत्य में पलक यादव ने सबका मनमोहित कर दिया । नुपूर पात्रा बालिका ने अंग्रेजी संभाषण देकर सभी लोगों का मन जीत ली|कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता शरनजीत बग्गा ने किया इस अवसर पर शालेय शिक्षक परिवार के शिक्षक साथीगण उपस्थित थे ,कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।