तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के बिल्हा के खंड शिक्षा विभाग कार्यालय में आज़ादी का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें तिरंगा लहराते ही देशभक्ति के नारे गूंज उठे। बीईओ सुनीता ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस मौके पर मौजूद थे।
