जिला भाजपा उपाध्यक्ष बने संतोष तो विधायक पुत्र बनाए गए मंत्री।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला शहर के पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा कर दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कुल 17 पदाधिकारियों के नामों के सूची की घोषणा कर दी है।इस बार पांच महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जिला टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री सहित मीडिया प्रभारी के पद रखे गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के खासमखास वरिष्ठ नेता संतोष कौशिक गुरुजी को उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तो वहीं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के सुपुत्र देवेंद्र कौशिक को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा की इस टीम में उपाध्यक्ष के पद पर पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित भोगल, अश्विनी शर्मा को स्थान दिया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक को मिली है, वहीं रानू सिदार, शुक्रिता लहरे, रितेश सिंघल, चन्दना गोस्वामी, गायत्री दुबे मंत्री बनाए गए हैं।वहीं गुलशन ऋषि को कोषाध्यक्ष और राकेश चंद्राकर को फिर से कार्यालय मंत्री की जवाबदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व यथावत रखते हुए केके शर्मा को मीडिया की कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी को शुभाकामनाएं देते हुए बेहतर तालमेल और टीम भावना से कार्य कर पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संकल्पों को दोहराया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!