स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगांठ राष्ट्र ध्वज फहराकर पूर्ण हर्षोल्लास के साथ ग्राम पंचायत बनबांधा विकासखंड पाली में धूमधाम से मनाया गया।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय स्वतंत्रता का 79 वीं वर्षगांठ कोरबा जिला के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बनबांधा में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनबांधा में सरपंच सतकुंवर मरकाम ने,्शासकीय पशु औषधालय में उप सरपंच अजय कुमार उईके,शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सरपंच सतकुवर मरकाम ने,व शासकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ध्वजारोहण वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ नईदिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने किया। इस दौरान सभी गणमान्य अतिथियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे की सलामी लेकर समवेत स्वरों में राष्ट्रगान गाये गये।इसी अनुक्रम में स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। जहां ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों के साथ विशिष्ट जनों में ग्राम पंचायत सरपंच सतकुवर मरकाम,उप सरपंच अजय कुमार उईके, डॉ ललित कुमार मानिकपुरी वरिष्ठ समाजसेवी छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक भुवन सिंह मरकाम,पंचायत सचिव प्रदीप कुमार कश्यप,वरिष्ठ नागरिक द्वय लीला राम खैरवार, गंगा राम यादव, प्रधान पाठिका अंजली सोनकर,सहायक शिक्षिका उमा पाल जयपाल खैरवार रश्मि देवांगन पशु क्षेत्राधिकारी, ड्रेसर कुलदीप राजपूत आर एच ओ, श्याम बाई मितानीन, अमरावती खैरवार मितानीन, सुकृता बाई जगत सचिव स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वय सफैतीन भरकम, बृजकुवर खैरवार,पूर्व सरपंच सुरेश खैरवार, अज़हर अली, अमित खैरवार (सभी युवा सक्रिय कार्यकर्ता गण आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रस्तुति,डॉ,ललित कुमार मानिकपुरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन नई दिल्ली, मुख्यालय बनबांधा (पाली) जिला कोरबा छत्तीसगढ!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!