विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ेसाजापाली में भव्य सर्व आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष रूप से शामिल हुईं और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आदिवासी समाज की समृद्ध धरोहर को जीवंत कर दिया।अपने संबोधन में सरला कोसरिया ने कहा कि –“विश्व आदिवासी दिवस हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा और जीवन मूल्यों को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार भी समाज के उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है और हमें मिलकर इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाना होगा।”कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के विकास पर विशेष जोर देने की अपील की। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर आदिवासी अस्मिता की रक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बड़ेसाजापाली में हुए इस विश्व आदिवासी दिवस समारोह ने न केवल समाज को नई दिशा दी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश भी दिया।