बिलासपुर/ जगदीश प्रसाद पाण्डेय/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी /
बिलासपुर शहर में निकाय चुनाव का मतदान आज शांतिपूर्ण चल रहा है और शहर के महापौर प्रत्याशी से लेकर वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डों के मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान हो रहे हैं और उन्हें वार्डवासियों का आशिर्वाद मिल रहा है , निश्चित रूप से वार्ड वासी मुझे पार्षद के रुप में चुनकर जनता की सेवा करने का अवसर देंगे। वहीं महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी भी बहुमत के साथ जीत रही है और भाजपा की सरकार नगर में बन रही है।