/विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार 18 अगस्त 2025 को पिथौरा वृत्त अंतर्गत ग्राम डोकरपाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।ग्राम सरपंच से मिली सूचना पर पहुंची टीम को ग्रामवासियों द्वारा अलग–अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में लाहन बरामद हुआ। इसमें 105 प्लास्टिक डिब्बों में भरा 2100 किलो महुआ लाहन और 54 प्लास्टिक बोरियों में रखा 2700 किलो महुआ लाहन शामिल था।जब्त सामग्री को आबकारी विभाग को सौंपा गया। आरोपी की पहचान न होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) के तहत लावारिस प्रकरण दर्ज कर मौके पर ही लाहन का नष्टीकरण किया गया।कार्रवाई में पिथौरा वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक शिवशंकर नेताम, उप निरीक्षक गणेश यादव (वृत्त महासमुंद आंतरिक), आरक्षक देवेश मांझी व संजय तिवारी सहित पूरी आबकारी टीम, ग्रामवासी डोकरपाली व पिथौरा–महासमुंद टीम मौजूद रहे।