रायपुर में होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का भव्य आयोजन।

Share Now

सर्वव्यापी/ रायपुर

25 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक राजधानी रायपुर के रामस्वरूप निरंजनलाल भवन, वी.आई.पी. रोड में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।

आयोजन रायपुर और कटनी के समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है।कथा का संचालन मथुरा के परमश्रद्धेय आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी “बाँके बाबा” करेंगे। अपनी ओजस्वी वाणी और रसमयी प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध आचार्य जी अब तक 125 श्रीमद् भागवत कथाएं कर चुके हैं। उन्होंने रायपुर, जगन्नाथ पुरी, रांची और जमनीपाली में अष्टोत्तर शत् (108) सप्ताह यज्ञ का भव्य आयोजन किया है। फरवरी 2025 में जमशेदपुर में पांचवां अष्टोत्तर शत् सप्ताह यज्ञ संपन्न हुआ।कथा का शुभारंभ 25 अगस्त को सुबह 9 बजे राम मंदिर, वी.आई.पी. रोड से मंगल कलश और श्रीमद् भागवत जी की शोभायात्रा के साथ होगा। कथा के दौरान कपिल भगवान चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा, नृसिंह अवतार, श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी मंगल विवाह और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। समापन 1 सितंबर को गीत पाठ, हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।आचार्य जी “कल्प वृक्ष चेरिटेबल गौ मानव सेवा ट्रस्ट” के माध्यम से समाज सेवा में भी सक्रिय हैं और गरीब बच्चों की शिक्षा, कन्या विवाह, गौ-सेवा, कुष्ठ रोगियों की सहायता तथा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरण जैसे कार्य कर रहे हैं।

आयोजन में ओमप्रकाश नत्थुलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मुकुंद कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल और राजेश कुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से कथा में शामिल होकर जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!