विधायक ने सेजेस में साइकिल वितरण किया।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर शहर से लगे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 190 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।विधायक धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें हर दिशा में आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पालक व जनप्रतिनिधियों को पोला पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और बैल पूजा के साथ पर्व की शुरुआत की गई। प्रसाद स्वरूप ढेढरी, खुरमी और गुजिया का आनंद सभी ने लिया।मंच संचालन व्याख्याता जय कौशिक ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा सुमन कैवर्त का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र हैदराबाद में हुआ है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम में बीईओ बिल्हा सुनीता ध्रुव ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर अपने विचार रखे। प्राचार्य विश्वनाथ कश्यप ने स्वागत उद्बोधन किया। हारमोनियम और तबले पर हरपाल सिंह ठाकुर व उर्वशी मिश्रा ने प्रस्तुति दी।इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, पार्षद सीमा संजय सिंह, रामू साहू, राजकुमार यादव, हरीश साहू मंडल अध्यक्ष, कृष्ण कुमार कश्यप, सविता रजक, राघवेन्द्र झा, रमाकांत चंद्रनाहू, अनिल सिंह, मनोज दुबे, मुकेश वर्मा, श्रीराम, संगीता कुशवाहा, सुभाष सिंह, रवि दुबे, रजनीगंधा बेहार, सुधा दुबे, हेमलता बघेल, लीपी वर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, रेणुका तिवारी, ज्योति सूर्या, इंदु शर्मा, कृष्ण कुमार साहू सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!