तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर आज बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात तथा मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3, ने जिला कलेक्टर एवं एसडीएम से भेंट की।इस दौरान उन्होंने मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमी के ग्रामीणों के साथ पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की।अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ अरविंद शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), राहुल गोरख, अवधेश गोयल, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शुभम श्रीवास, दादूराम शिकारी, मोहसिन खान, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।