विकास नंद /सर्वव्यापी/
क्षेत्र के किसानों को इन दिनों समय पर यूरिया ,खाद नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में किसानों को फसल हेतु खाद की आवश्यकता है, लेकिन सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध न होने के कारण मजबूरीवश किसानों को प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि निजी दुकानदार शासन के निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेच रहे हैं। इस वजह से खाद लेने दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ देखी जा रही है और उन्हें अतिरिक्त दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज सरायपाली के अनुविभाागीय अधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से एक प्राइवेट दुकान पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए किसानों को शासन के निर्धारित दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि कोई दुकानदार शासन के दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्रवाई से किसानों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में उन्हें खाद समय पर और उचित दर पर मिल सकेगी।