सरायपाली थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर बैठक सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

थाना परिसर सरायपाली में आज गणेश उत्सव समिति एवं डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी गणेश उत्सव को लेकर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सरायपाली ने की।

बैठक में प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा और नायब तहसीलदार हरि भोई शामिल थे।

बैठक में लगभग 25 गणेश उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित हुए। समिति सदस्यों ने आगामी उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों ने इस अवसर पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी से सहयोग की अपील की।

विशेष रूप से ध्वनि नियंत्रण, जुलूस की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों और डीजे संचालकों से अपील की कि निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का पालन किया जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा आम जनता को न हो। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव सभी के आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसे भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

समिति सदस्यों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

सभी सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने का वचन दिया।बैठक का माहौल सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहा।

उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सरायपाली क्षेत्र में गणेश उत्सव शांति, उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!