मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ का प्रथम भव्य आयोजन संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

रायपुर में दिनांक 24 अगस्त 2025 को मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ का शांति नगर रायपुर के विमतारा सभा भवन में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की विशालता को दृष्टिगत रखते हुए इसे दो चरणों में विभाजित किया गया।प्रथम चरण का कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी अशोक साहू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्ण साहू आईपीएस पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, निधि साहू अपर कलेक्टर एवं उपसचिव राजभवन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू, अखिल भारतीय साहू महासभा नई दिल्ली के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू, बिलासपुर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. के.के. साव थे तथा अध्यक्षता बिलासपुर उच्च न्यायालय के एडवोकेट लवकुश साहू ने की।इस चरण में समिति के संरक्षक, आजीवन, संस्थापक एवं साधारण सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दानदाताओं को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय प्रतिवेदन समिति के अध्यक्ष टी.आर. साहू तथा कार्यक्रम विवरण संयोजक दिनेश कुमार साहू से. नि. आईएफएस द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने समाज की एकजुटता के महत्व पर बल देते हुए सभी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सहयोग एवं सम्मानित करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने स्कूली शिक्षा से लेकर आईपीएस बनने तक के अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्मारिका छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान स्वर्णिम प्रतिभा – समाज का गौरव का विमोचन भी किया गया।भोजन अवकाश उपरांत कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ। इसके मुख्य अतिथि दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्य नारायण राठौर आईएएस थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर सतीश गजपाल कार्यकारी निदेशक विद्युत मंडल, धनंजय राठौर संयुक्त संचालक जनसंपर्क, डॉ. किरण गजपाल प्राचार्य महिला महाविद्यालय, इंजीनियर नारायण साहू से.नि. उप महाप्रबंधक भेल, अनंत राम साहू स्टेट हेड हरिभूमि समाचार पत्र, डॉ. युवराज गजपाल प्रोफेसर कनाडा, डॉ. मृदु साहू एनआईटी रायपुर उपस्थित थे। अध्यक्षता समाजसेवी कमल कांत साहू ने की।अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं पालकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के टिप्स दिए। कनाडा से आए प्रो. युवराज गजपाल ने छत्तीसगढ़ी में सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम में राज्य स्तर के 22 प्रतिभावान विद्यार्थियों शीतल साहू (भानपुरी रायपुर), कुंती साव (रायगढ़), भावना साहू (बलौदाबाजार), नोहर साहू (परसदा), दुर्गा साहू (नीनवा), रीना साहू, सुमीत साहू (भिलाई), मोनिका साहू (जशपुर) एवं अन्य को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए 3.75 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इसके अलावा 10वीं, 12वीं, नीट, जेईई की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 162 विद्यार्थियों निहारिका साहू (बलौदाबाजार), मुक्ति साहू, तृष्टि साहू, तरुण साहू, रुचिका साहू, नेहा साहू, तेज प्रताप साहू, मैश साहू (आरंग), अक्षांश साहू (बिलासपुर) एवं अन्य को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।समिति द्वारा लगभग 250 लोगों की बैठक एवं भोजन व्यवस्था की गई थी, लेकिन 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया। विशेषता यह रही कि समिति से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।कार्यक्रम की सफलता में बी.सी. साहू (सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर रायपुर), एन.आर. साहू (सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर रायपुर), घना राम साहू (सेवा निवृत्त सह प्राध्यापक रायपुर), डॉ. वीणा साहू (भाटापारा), डॉ. बेद लाल साहू (रायपुर), अनिल साव, भारती साहू (कोपरा गरियाबंद), नारायण लाल साहू (रायपुर), रामकृष्ण साहू (बिलासपुर), रामकुमार साहू (बिलासपुर), भंवर सिंह साहू (भाटापारा), तुमन चंद साहू (धमतरी), गज मोहन साहू (रायपुर), गोवर्धन साहू (रायपुर), धनंजय साहू (बिलासपुर), नारायण साहू (दंतेवाड़ा), पं. घनश्याम प्रसाद साहू, नागेंद्र गुप्ता (अंबिकापुर), थानेश्वर साहू (भिलाई), इंजीनियर संत राम साहू समाज रत्न, भिखू राम साहू (बेमेतरा), मुरारी लाल साव (कुम्हारी), जयंती साहू (भिलाई), सुनीता साहू (गरियाबंद), देव लाल साहू, संजीव कुमार साहू का विशेष योगदान रहा।जिलावार प्रभारी समन्वयकों ने प्रतिभाओं से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रथम पाली में संचालन सुरेश कुमार साहू (जांजगीर) और भारती साहू (कवर्धा) ने किया। द्वितीय पाली में डॉ. सरिता साहू (भिलाई) और ओम प्रकाश साहू (अंकुर) ने संचालन किया।प्रथम पाली के अंत में नारायण लाल साहू और द्वितीय पाली के अंत में अनिल साव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।समिति का आगामी सार्वजनिक कार्यक्रम जनवरी-फरवरी माह 2026 में आयोजित करने की घोषणा की गई। यह जानकारी मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के सचिव डॉ. बेद लाल साहू ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!