तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी
स्कूल गेम जिमनास्टिक में सेजेस तिफरा बिलासपुर को चार बच्चों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है तिफरा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है कक्षा 7 वी से नम्रता जोशी 8 वी से प्रेरणा यादव और 9 वी से दुर्गा साहू 12 वी से भूमी साहू चार बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के प्रतियोगिता जो अगस्त /सितंबर होने वाली है चार बच्चे टीम के साथ रवाना होंगे । इससे पहले दो बच्चे सृष्टि और कार्तिकेय मलखंभ में भी चयनित हुए है। प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप,टीम के कोच डा. मिलिंद भानदेव , हिमांशु पुनवा ,आकृति श्रीवास्तव सहित ,जय कौशिक ,रवि दुबे ,कृष्ण कुमार तिवारी , सुधा दुबे ,कक्षा शिक्षिका नीता साहू , शहनाज बेगम ,मधुलिका त्रिपाठी, लिपी वर्मा,हेमलता बघेल,निखिल कौशिक,कृष्ण कुमार साहू सभी ने दोनों बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।