तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना में सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने आज एक सराहनीय पहल की। ग्राम के क्रिकेट मैदान छतौना में विशेष शिविर लगाकर गौ माता सेवा के लिए सभी पशुओं की स्वास्थ्य जाँच कराई गई।इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग अमसेना के पशु चिकित्सक ने सक्रिय सहयोग दिया। जाँच के दौरान पशुओं की नियमित स्वास्थ्य रिपोर्ट बनाई गई, उन्हें आवश्यक दवाइयाँ दी गईं और बीमार पशुओं के उपचार की प्रक्रिया भी शुरू की गई।ग्रामवासियों ने सरपंच राधिका की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की नियमित स्वास्थ्य जाँच से गाँव में पशुधन स्वस्थ रहेगा, दूध उत्पादन बढ़ेगा और साथ ही गौ सेवा की परंपरा भी मजबूत होगी।सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने सर्वव्यापी को बताया कि गाँव के हर पशु की देखभाल और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना उनकी प्राथमिकता है। आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। यह आयोजन गाँव की गौ सेवा भावना और पशु संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गया है।