कुर्मी समाज की बैठक 7 सितंबर को तिफरा में, संजोग पत्रिका को लेकर विशेष तैयारी।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर की एक अहम बैठक 7 सितंबर 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे से जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक की अध्यक्षता में कुर्मी सामाजिक भवन तिफरा, बिलासपुर में रखी गई है।बैठक में समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दूसरे जिला कुर्मी अधिवेशन की तैयारी करना तथा उससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लेना है।साथ ही इस अवसर पर समाज की सामाजिक-धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाली ‘संजोग पत्रिका’ की तैयारी को लेकर विशेष रुप से चर्चा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पत्रिका में समाज की उपलब्धियों, ऐतिहासिक योगदान और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन हेतु प्रेरणादायी आलेख शामिल किए जाएंगे ।बैठक में अधिवेशन की तिथि, आयोजन स्थल, कार्यक्रम संरचना, अतिथियों की सूची, स्वागत व्यवस्था और समाज के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से विचार-विमर्श किया जाएगा।जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि यह बैठक समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आने वाले अधिवेशन को सफल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। समाज के सभी पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु समय पर पहुंचकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक की तैयारियों को लेकर समाज के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और व्यापक स्तर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!