गणेशोत्सव पर केना में होगी रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली विकासखंड के ग्राम केना में इस वर्ष गणेशोत्सव के अवसर पर पहली बार रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर 2025, शुक्रवार की रात 7 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए सामूहिक और युगल/एकल श्रेणियां रखी गई हैं।

सामूहिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11,111 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,555 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3,333 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 2,222 रुपये रखा गया है। वहीं युगल/एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 3,333 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,555 रुपये और तृतीय पुरस्कार 555 रुपये निर्धारित किया गया है।सामूहिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि शुल्क 200 रुपये तथा एकल प्रतियोगिता हेतु 100 रुपये तय किया गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता एक ही राउंड में संपन्न होगी और प्रतिभागियों को अपना गाना कार्यक्रम से 30 मिनट पहले देना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम का आयोजन युवा गणेश समिति एवं समस्त ग्रामवासी केना के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सभी नृत्य प्रेमियों और दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!