छत्तीसगढ़ बालिका कबड्डी टीम के चयन हेतु ट्रायल सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं दिल्ली एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 4 से 7 अक्टूबर तक दिल्ली में सब जूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ बालिका टीम के गठन हेतु आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोन-2, सेक्टर-11 खुर्सीपार में चयन ट्रायल आयोजित किया गया।इस ट्रायल में प्रदेशभर से लगभग 45 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

चयन प्रक्रिया का सफल संचालन शाला विकास एवं प्रबंधन समिति तथा छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जोगिंदर शर्मा के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में महासमुंद से पधारे राष्ट्रीय निर्णायक केशव सेठ, मांडवी, राजनांदगांव के अध्यक्ष सुनील रामटेके, यशवंत जांघेल, व्यायाम शिक्षक छाया प्रकाश राव (शास. उ.मा.वि. जोन-2), राघवेंद्र प्रताप सिंह (पी.एम.श्री स्कूल, बालाजी नगर), क्रीड़ा शिक्षक रिजवाना खातून (माता वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल) सहित अन्य विशेषज्ञों की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन रहा।

मीडिया सहयोग में शाहनवाज खान और सुनील चौरसिया सक्रिय रहे।

इस संबंध में जानकारी एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी ए. प्रकाश राव ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!