विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आगामी 5 सितंबर को गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर सरायपाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सरायपाली एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, पार्षदगण, पत्रकारगण, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों से भी सुझाव लेकर पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।