मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए गुणवत्ता और पारदर्शिता के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम पटेवा, सिनोधा, बावनकेरा, टूरीडीह एवं झलप का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आवास योजना और मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति देखी तथा अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण और उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।

नंदनवार ने ग्रामों के शासकीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।दलदली रोड महासमुंद स्थित घरोंदा एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर उन्होंने वृद्धजनों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता और आवासीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नंदनवार ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अतः सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं को प्राथमिकता और पारदर्शिता से क्रियान्वित करें, ताकि आमजन को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!