नेत्रदान से नेत्रहीनों के जीवन में आ सकता है उजियारा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला अंधत्व निवारण समिति महासमुंद के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। मृत्यु के 6 घंटे के भीतर नेत्रदान आवश्यक होता है तथा इसके लिए आयु, लिंग या जाति का कोई बंधन नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि नेत्रदान करने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाती है।

समाज में प्रचलित भ्रांतियों का खंडन करते हुए बताया गया कि नेत्रदान करने से व्यक्ति अगले जन्म में अंधा या विकलांग नहीं होता।

खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी टी.आर. धृतलहरे ने कहा कि हमें समाज में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान हेतु जागरूक करना चाहिए ताकि नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश लाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!