नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी हेतु जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यशाला के मुख्य वक्ता बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को समाज तक पहुँचाने का एक अभियान है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, दिव्यांगों की सेवा जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सेवा कार्य पहुँचाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है और सेवा पखवाड़ा उनके संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक सौ वर्ष पूरे होने पर होने वाले शताब्दी कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कार्यकर्ता ओं से आव्हान किया की वे सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यकर्मो में सक्रियता से भाग लेते हुये बूथ स्तर तक सफलता पूर्वक संपन्न कराये। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव एवम सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक कुबेर सिंग सर्राटी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री किशनसिंग ठाकुर ने एवम् आभार प्रदर्शन जिला भाजपा मंत्री बालकृष्ण अग्रवाल ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा,राकेश चतुर्वेदी,नीरज जैन,कल्लूसिंह राजपूत, महेंद्र सोनी,द्वारिका सोनी,बृजलाल सिंह राठौर,दयाचंद पोर्ते,डा .लुशनसिंग राठौर,राकेश चतुर्वेदी,छोटेलाल सोनी,किशमिश भानू,संदीप जायसवाल, डा.प्रवीण राय,राजकुमार रोहणी,रमेश तिवारी,राजकुमार पुरी,अजय तिवारी,कमलेश यादव,अजय रजक, हेमचंद मरावी, राजेश नंदिनी सिंह,भँवरसिंह गोवाश,पवन पैकरा, सरिता राठौर,श्याम मिलन राठौर, मनीष श्रीवास,ओंकार सिंह ओट्टी,संतोष तिवारी,शरद गुप्ता,सिद्धार्थ दुबे,आशीष गुप्ता,रुपेन्द्र वैष्णव सहित समस्त जिला एवम मंडल के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि ,पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।