सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में शामिल हुई महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आज जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कोसरिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का एक सशक्त अभियान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुँचाएं।

इस दौरान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वातावरण उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!