मंत्री राजवाड़े ने दिव्यांग बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, संस्थाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। - Sarvavyapi मंत्री राजवाड़े ने दिव्यांग बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, संस्थाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। - Sarvavyapi

मंत्री राजवाड़े ने दिव्यांग बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, संस्थाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग के दौरे के दौरान जशपुर पहुंचकर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उनकी दिनचर्या जानी और उन्हें चॉकलेट बांटकर पढ़ाई में मन लगाने की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक नन्हे दिव्यांग बालक की ड्रेस स्वयं ठीक की और स्वच्छता एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्री ने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपचाररत लोगों से बातचीत कर नशा छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

राजवाड़े ने दृष्टिबाधित बच्चों के विशेष विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

यहां बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी रुचियों और सपनों को जाना।

उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को उनकी रुचि अनुसार शिक्षा और कला प्रशिक्षण दिया जाए तथा नए ड्रेस, स्वच्छता और भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक अर्चना राणा सेठ, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!